आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। संयुक्त संघर्ष समिति के प्रस्ताव के अनुसार गुरुवार को कलेक्ट्र कचहरी के सामने जनपद के सभी बार संघ के अधिवक्ताओं द्वारा मानय श्रृंखला बनाकर मुख्य राजस्व अधिकारी के अमर्यादित व्यवहार व न्यायिक प्रक्रियाओं का पालन न करने व भ्रष्टाचार का विरोध किया गया।
अधिवक्ताओं ने मांग किया कि वादकारियों के हित में मुख्य राजस्व अधिकारी आजमगढ़ का अविलम्ब स्थानान्तरण किया जाय तथा न्याय जनता के द्वार कार्यक्रम को वापस लिया जाय व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाय। मानव श्रृंखला में दि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह, मंत्री अजय कुमार सिंह, संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सुरेन्द्र सिंह सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह व मंत्री रविन्द्र कुमार, दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयाराम यादव, मंत्री राजेश सिंह परासर, टेक्स बार व समस्त तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्षगण व मंत्रीगण मौजूद रहे। इसके अलावा देवकरन सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, जफर एकबाल, रणविजय यादव, रामजी अस्थाना, जयप्रकाश यादव, अरविन्द कुमार पाठक, मुम्ताजुज्जमा, सत्यविजय राय, बृजेश यादव, राजेन्द्र सिंह, प्यारे मोहन श्रीवास्तव, शमसाद अहमद आदि सभी बार संघों के पदाधिकारियों व अधिवक्तागण मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार