आमने-सामने भिड़ीं दो कार, बाल-बाल बचे सवार

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना अंतर्गत पटवध कौतुक स्थित कयाड नदी के सकरे पुल पर सोमवार की शाम बारिश के दौरान स्विफ्ट डिजायर और इंडिगो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि संयोगवश दोनों कारों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद पुल पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
स्विफ्ट डिजायर कार आजमगढ़ से बिलरियागंज की ओर जा रही थी। उसमें आशीष कुमार सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी भदोखर, जनपद रायबरेली सवार थे। वहीं इंडिगो कार बिलरियागंज से आजमगढ़ की ओर जा रही थी, जिसमें मोहम्मद शोएब पुत्र नूरुल हसन निवासी मुकेरीगंज, थाना कोतवाली आजमगढ़ समेत दो अन्य लोग सवार थे। कयाड नदी के सकरे पुल पर पहुंचते ही दोनों कारें आमने-सामने टकरा गईं।
दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों वाहनों को अलग कर सड़क के किनारे खड़ा कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *