आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार घायल

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कंधरापुर थाना अंतर्गत आजमपुर और नामदारपुर बाजार के बीच में आमने-सामने से आ रही दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गये। सूचना स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस को दी गयी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों बाइकों की इतनी जबरदस्त आमने-सामने की टक्कर थी कि एक बाइक वाले की रिंग का कुछ पता ही नहीं था टायर अलग था। दोनों बेहोशी की हालत में थे इसलिए दोनों की कोई पहचान नहीं हो सकी।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *