तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थानान्तर्गत नेशनल हाईवे 233 पर सिकंदरपुर पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार को पीछे से आजमगढ़ की तरफ से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जोहपतपुर गांव निवासी राजीव कुमार सिंह 50 वर्ष पुत्र जगदंबा सिंह अपने एक साथी के साथ बढ़या से मोटरसाइकिल से अलउपुर अम्बेडकर नगर के लिए अपने किसी निजी काम के लिए जा रहे थे। जैसे ही नेशनल हाईवे 233 सिकंदरपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे कि आजमगढ़ की तरफ से आ रही एक अज्ञात तेज़ रफ़्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके साथ जा रहे व्यक्ति को मामूली चोट आई। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को नजदीकी 100 शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां राजीव कुमार सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया, तथा उन्हीं के साथ जा रहे एक अन्य व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। पिकअप सवार टक्कर मारने के बाद पिकअप लेकर फरार हो गया। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर घायल को इलाज कराते हुए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *