आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के क्रम में कार्रवाई करते हुए थाना मेंहनगर पुलिस ने मुठभेड के दौरान दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। उनके पास से नम्बर प्लेट बदली हुई मोटर साइकिल, अवैध तमंचा, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।
मेंहनगर पुलिस ने गुरूवार को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अक्षैबर नगर पुलिया के पास से एक मोटर साकिल सवार दो बदमाश आते दिखायी दिये। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो वे पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तो ने अपना नाम सेराज पुत्र मो.कैश निवासी करौती थाना मेहनगर व नौशाद पुत्र वाहिद निवासी गौरा थाना मेहनगर बताया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद मोटर साइकिल, सेराज के पास से एक अदद तमंचा .315 बोर मय एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव