आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सदस्य विधान परिषद एवं अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, भूपेन्द्र सिंह चौधरी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत 17 सितम्बर को गोरखपुर से प्रस्थान कर 10ः45 बजे जनपद में आगमन होगा। तत्पश्चात स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर एवं सिविल लाइन में पं.दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद एक बजे नेहरू हाल में आगमन होगा। दो बजे जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में सम्मिलित होंगे। 2ः30 बजे सर्किट हाउस में आगमन होगा। तत्पश्चात चार बजे मेहता पार्क में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं जीवन पर आधारित ‘नमो प्रदर्शनी’ का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद 4ः30 बजे उपरोक्त स्थल से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव