सर्वधर्म सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए बारह जोड़े

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर स्थित एक मैरेज लान में सामाजिक संस्था यूथ डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में सोमवार को सर्वधर्म सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहिद संजरी रहे। सर्वधर्म सामूहिक विवाह में 12 जोड़ों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर साथ मरने जीने की कसमें खाई। 6 लोगों की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ ब्राह्मणों द्वारा करायी गयी तथा मौलवी ने 6 मुस्लिम समुदाय के बच्चे बच्चियों का निकाह कराया।
सभी लोगों को उपहार स्वरूप उनके जरूरत के सभी सामान जैसे गद्दा, रजाई बॉक्स, बड़ी अलमारी, बेड, सोफा व उनके कपड़े दिये गये। आए हुए सभी आगंतुकों के लिए नाश्ता की व्यवस्था की गई। एक ही मंच पर बैंड बाजे और शहनाईयों की गूंज बज रही थी। लोग देखते रहे कि एक ही मंच पर दोनों समुदाय के लोग बैठे हैं।
संस्था के वसी सिद्दीकी ने कहा कि मैं अपने संस्था की तरफ से कई वर्षों से सर्वधर्म सामूहिक विवाह कराते चला आ रहा हूं, आगे भी कराता रहूंगा। मुख्य अतिथि शाहिद संजरी ने कहा कि इससे बड़ा पुण्य का काम हो ही नहीं सकता।
इस अवसर पर बलराम तिवारी, इमरान अहमद, मोहम्मद यासिर, अखिलेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, डॉ. रजत जायसवाल, अभिमन्यु सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *