मिशन हॉस्पिटल की ओर से निकाली गयी तिरंगा रैली

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रप्रेम, एकता एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से क्रिश्चियन हॉस्पिटल स्कूल ऑफ नर्सिंग, हरबंशपुर एवं मिशन हॉस्पिटल की ओर से प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह, अध्यक्ष बीना सिंह एवं वित्त अध्यक्ष डॉ. शौर्य विक्रम सिंह के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को भाजा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली रवाना करने से पूर्व डॉ. अशोक कुमार सिंह ने तिरंगे के महत्व एवं देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे में देश की एकता, अखंडता, गौरव तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग एवं बलिदान की भावना निहित है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए देश की प्रगति एवं एकता में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्राचार्य संदीप मौर्य ने समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की टीम के साथ रैली में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर डॉ. आमिर मुमताज, अरुण श्रीवास्तव, श्रीराम यादव, सर्वेश सिंह, सौरभ दुबे, भूपेंद्र, अंकिता, प्रीति, सोनिया, ज्योति, साधना, सविता, जूली, खुशबू, आदित्य, सरफराज, आकिब, बृजेश आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *