शहीद हुए वीर जवान भगवती सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मदियापार स्थित शहीद उपवन में 1962 के भारत-चीन युद्ध में देश के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद भगवती सिंह को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान पीएसी की 20वीं बटालियन के जवानों ने शहीद उपवन में स्थित भगवती सिंह की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान की धुन बजाकर उन्हें सशस्त्र सलामी व श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही अतरौलिया के वरिष्ठ उप-निरीक्षक पवन सिंह ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और सलामी दी।
इस अवसर पर शहीद भगवती सिंह के परिजन राजेंद्र प्रताप सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को जब इस तरह सम्मान और श्रद्धांजलि दी जाती है, तो हम परिजनों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उन्होंने इस गरिमामयी आयोजन और सम्मान के लिए प्रशासन व सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र सिंह ‘सोनू’, मुकेश श्रीवास्तव, अखंड सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *