स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रदीप सिंह के नाम से शुरू हुई परिवहन सेवा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तरवां बाजार से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.चंद्रदीप सिंह के नाम पर परिवहन बस सेवा शुरू की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। नई बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
यह बस सेवा प्रतिदिन सुबह 7 बजे तरवां बाजार से रवाना होकर परमानपुर, कबूतरा, खरिहानी, सिंहपुर, चक्रपानपुर, सुम्भी और छतवारा होते हुए सुबह करीब 8.30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद आजमगढ़ डिपो से प्रयागराज के लिए रवाना होगी और दोपहर करीब 2 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में बस दोपहर 3.15 बजे प्रयागराज से चलकर रात करीब 8.15 बजे आजमगढ़ डिपो पहुंचेगी। इसके बाद रात 8.30 बजे आजमगढ़ से रवाना होकर करीब 10 बजे तरवा पहुंचेगी, जहां बस का रात्रि विश्राम होगा।
इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आजमगढ़ डिपो अजय कुमार सिंह एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अंबेडकर डिपो कुंवर हरिओम श्रीवास्तव सहित प्रभाकर सिंह, सतीश चंद्र सिंह, बृजेश सिंह, मिलिंद सिंह, ओमकार यादव, शमीम अहमद, हरेंद्र यादव, अजय कुमार यादव, रामपाल सिंह, संजय राम, रामाश्रय राजभर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *