फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक के पंचायत कार्यालय में दो न्याय पंचायत के बारह ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकांे को कम्प्यूटर द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।
शासन के आदेश के क्रम में 30 अगस्त से पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण का कार्य प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात गांव स्तर पर पंचायत कार्यालयों पर कम्प्यूटर आपरेटरों द्वारा पंचायत सहायकों को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया। पुनः पंचायत सहायकों को दक्ष बनाने के उद्देदय से 15 सितम्बर से प्रशिक्षण का कार्य प्रारम्भ किया गया। एक दिन में दो न्याय पंचायत के पंचायत सहायकों को ब्लाक मुख्यालय बुलाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें पंचायत गेटवे इग्राम स्वराज जन्म मृत्यु आन लाइन पंजीयन आई जी आरएस जीपीडीपी एसवीएम अन्य संबंधित पोर्टल की जानकारी दी जा रही है। शुक्रवार को प्रशिक्षण में प्रशिक्षक अभिषेक त्रिपाठी ने पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि जिस भी पंचायत सहायक को कहीं किसी प्रकार की कठिनाई हो तो फोन द्वारा या सूचित करें। गांव पंचायत कार्यालय पहुंचकर बताया जाएगा। जब तक पूर्ण रूप से आप सब दक्ष नही हो जाते हम सदैव जानकारी के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर ममता श्रीवास्तव खण्ड प्रेरक विकास भारती सन्देश आदि पंचायत सहायक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय