अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्राम प्रधान रामचेत व ग्राम सचिव आदेश शुक्ला के नेतृत्व में देहुला गोसाई ग्राम सभा के चिश्तीपुर में खुली बैठक का आयोजन किया गया ग्राम सभा की अधिकतर महिलाएं नाली, खड़ंजा, आवास, साफ सफाई, जलजमाव की समस्याओं को लेकर खुली बैठक में उपस्थित हुई।
बैठक के दौरान ऊमा, दयामती, रागिनी, कुसुम, कबूतरा, पुष्पा आदि महिलाओं ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप से महिलाएं अपनी बात खुली बैठक में नहीं रख सकीं। गांव में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जलजमाव से संक्रामक बीमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है तथा गांव में जाने के लिए आरसीसी मार्ग की जरूरत है। लेकिन जब यह मीटिंग नहीं होती तो गांव के लोगों से, उनकी समस्याओं से योजनाओं की एक दूरी बन जाती है। ऐसी ही दूरी आज़मगढ़ जिले के देहुला गोसाई गांवों में देखने को मिली। महिलाओं के इन कथनों से साफ होता है कि ग्राम सभा की मीटिंग्स का हाल नहीं है। ग्रामीण महिलाओं के अनुसार खुली बैठकों के नाम पर टोटल फर्जीवाड़ा चल रहा है। इस मौके पर प्रधान राम चेत, पंचायत सहायक प्रदीप, सचिव आदेश शुक्ला समेत गांव की महिलाएं उपस्थित रही।
रिपोर्ट-आशीष निषाद