चोरों ने नगदी सहित ढाई लाख के जेवरात पर किया हाथ साफ

शेयर करे

दीदारगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेला गांव में रविवार को घर में घुसे चोरों ने नकदी सहित लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने दीदारगंज थाने में लिखित शिकायत दी है।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी मनोज यादव पुत्र मयाशंकर यादव ने बताया कि रविवार की रात वह किसी कार्य के लिए दीदारगंज गया था, घर पर सिर्फ महिलाएं थीं। वह रात 11.30 बजे घर पहुंचा, और अपने मकान का दरवाजा खोला तो वह पहले से खुला था। गोदरेज आलमारी में रखे दो सोने की चैन, एक सोने का मांग टीका, एक जोड़ी सोने का कान का झुमका, एक सोने की अंगूठी, एक सोने की नथुनी चैनदार, एक जोड़ा कान की बाली व आलमारी में रखे चाभी के गुच्छे से बक्से का ताला खोलकर उसमें रखे 25 हजार नगदी चुरा लिया। इसकी सूचना पीड़ित ने रात को है पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस चली गयी। सोमवार सुबह मनोज यादव ने दीदारगंज थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *