मुम्बई से निकला युवक नहीं पहुंचा घर

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुम्बई से घर लौट रहे युवक के घर न पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे कर गुहार लगाई है। परिजन अनहोनी की घटना से आशंकित है। थाना क्षेत्र के पंदहा गाव निवासी नंदलाल राम का पुत्र रामजतन गुजरात रह कर कार्य करता था। वहां से वह घर आने के लिए मुम्बई गया और यहां से ट्रेन द्वारा घर आ रहा था। परिजनों के अनुसार ट्रेन से भुसावल पहुंचने पर युवक ने घर पर मोबाइल पर बात की थी। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया और घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने मुम्बई और गुजरात में नजदीकियों से सम्पर्क साधा परंतु जानकारी नहीं मिल सकी। युवक के घर न पहुंचने पर परिजन आशंकित हैं। मामले मंे तहरीर देकर पुलिस से गुहार लगाई है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *