पीड़िता ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंप कर मारपीट के मामले में गलत रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है।
एसपी को सौंपे गये प्रार्थना पत्र में दिलौरी थाना रानी की सराय निवासिनी कुसुमलता पुत्री फूलधारी ने बताया कि 31 अगस्त को मेरे ऊपर जानबूझ कर जानलेवा हमला किया गया जिसका डाक्टरी मुआयना रानी की सराय में हुआ। प्रधान व थाना के दबाव में रिपोर्ट नार्मल बनाया गया। पांच दिन बाद मेडिकल बोर्ड का गठन हुआ और उसमें गंभीर चोट बतायी गयी। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी, हल्का इंचार्ज को लाइन हाजिर किया जाय और रानी की सराय ब्लाक के चिकित्सक पर एफआईआर दर्ज की जाय। क्योंकि इन लोगों की मिली भगत से गलत रिपोर्ट बनायी गयी थी। साथ ही धारा में बढ़ोत्तरी करते हुए समुचित कर्यवाही की जाय।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *