स्वामी स्वरूपानंन्द सरस्वती के निधन से शोक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में भीमबर स्थित नरोत्तम बाबा के स्थान पर एक बैठक आहुत की गईं जिसमे जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंन्द सरस्वती जी के ब्रहृमलीन होने पर शोक व्यक्त किया गया।
जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंन्द सरस्वती के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर रामजन्म भूमि आंदोलन में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज, अध्यात्म व धर्म के लिए समर्पित कर दिया था। उनके निधन से सनातन धर्मावलम्बियों की एक अपूर्णनीय क्षति हुई है। किसान इंटर कालेज फैजाबाद के प्राचार्य मनोज मिश्र के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर पुण्यात्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष पंचदेव पांडेय, मंत्री आशुतोष पांडेय, अजय कुमार पांडेय, अंजनी मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, जयनरायन पांडेय, अभिषेक शुक्ला, गुलाब पाठक, कृष्णकांत शुक्ला, चन्दू दूबे, रितेश पांडेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय व संचालन महामंत्री अशोक कुमार तिवारी ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *