नशामुक्त भारत का संकल्प, मसुविवि में चला हस्ताक्षर अभियान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में रविवार को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत संदेश एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आदर्श मिश्रा ने किया। विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर कर नशामुक्त भारत के संकल्प को समर्थन दिया।
कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने अपने संदेश में युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, सकारात्मक गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहकर पठन-पाठन और चरित्र निर्माण हेतु प्रेरित किया। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री की संकल्प विकसित भारत 2047 के साथ जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अजीत प्रसाद राय ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।
इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र पांडेय, डॉ. शशि प्रकाश शुक्ला, गजाला फिरदौस, डॉ. सचिन राय एवं अजीत पटेल सहित शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *