बसंत पंचमी पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कैलाशी महिला विकास समिति आजमगढ़ द्वारा संचालित ध्यानीपुर (लोहरा) स्थित बौद्धिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय में बसंत पंचमी का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में अखंड कीर्तन पाठ और मां सरस्वती पूजन का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांग बच्चों की आस्था और उत्साह देखते ही बनी। विधि-विधान से हुआ पूजन और हवन कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित राजेश पांडेय द्वारा संपन्न कराया गया। संस्था की संस्थापक कैलाशी देवी, प्रबंधक सुनीता देवी और संचालक योगेंद्र ने मुख्य यजमान के रूप में कीर्तन और मां शारदे की आराधना की। इस दौरान विद्यालय के सभी बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने श्रद्धा भाव से सरस्वती पूजन किया और हवन कुंड में आहुति देकर विद्या व बुद्धि की कामना की।
धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन विशेष बच्चों ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनके द्वारा प्रस्तुत नाच-गायन ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रियंका राय, सुमित, विनीता, दिवाकर, रेनू, नीलम मौर्या, निलेश, प्रवीन गिरी, संगीता सरोज, रंजना और वन्दना का विशेष सहयोग रहा।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *