स्मार्ट फोन पाकर चहक उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के खरगपुर स्थित बाबा भंवरनाथ महाविद्यालय में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के बीच स्मार्टफोन वितरण किया गया। अध्यक्षता अवन तिवारी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पीजी कालेज के प्रबंधक साहब चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। स्मार्ट फोन वितरण समारोह में कुल 118 छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप स्मार्टफोन वितरित किया गया।
महाविद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि इन दिनों दुनिया अधिक तकनीकी हो गई है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुका है, यंत्रों का उपयोग बढ़ गया है। इसलिए हम लोगों को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश ने स्वतंत्रता के बाद काफी विकास किया है परंतु अभी भी हम तकनीकी रूप से ज्यादा विकसित नहीं है। अतः हम लोगों को तकनीकी शिक्षा पर विशेष महत्त्व देने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त करने हेतु स्मार्टफोन, लैपटॉप के वितरण की योजना शैक्षिक संस्थानों के माध्यम से की जा रही है जो कि एक बहुत ही सराहनीय पहल है। प्रबंधक के हाथों स्मार्टफोन पाकर महाविद्यालय की छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
महाविद्यालय के उप व्यवस्थापक अवन तिवारी द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से शिक्षित होने के लिए मोबाइल फोन के सदुपयोग की सलाह दी गई। प्रबंधक सच्चिदानंद यादव द्वारा भी छात्राओं को तकनीकी रूप से सशक्त होने और विश्व में किसी भी प्रश्न का उत्तर मोबाइल और लैपटॉप के सदुपयोग करके प्राप्त करने की बात कही गई। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक साहब चौहान, उप प्रबंधक अरविन्द चौहान, प्राचार्य डा.उपमा राय, कार्यालय सहायक महेंद्र कन्नौजिया व अनुराग चौहान, प्रवक्ता डा. जयकुमार, अशोक द्विवेदी, रणविजय कुमार, उमेश चौहान, आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *