दूसरे दिन भी बंधे रहे पशु, प्रशासन ने नहीं ली सुधि

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पशुओं द्वारा फसलों से नुकसान होने पर किसान परेशान हैं। क्षेत्र के सेठवल गांव में पशुओं को बांध कर उन्हें सुरक्षित पहुंचाने के लिए प्रशासन की राह देख रहे हैं। शनिवार को भी पशु बंधे रहे।
बेसहारा पशुओं से इन दिनो क्षेत्र के किसान परेशान है। क्षेत्र के ऊजीगोदाम. भगहा में लवेरोड आये दिन विचरण कर रहे है। खेत में जाने पर किसान खदेड रहे है। प्रशासन द्वारा इनके सुरक्षित करने के लिए गोशाला की व्यवस्था है जो नाकाफी साबित हो रही है। क्षेत्र के सेठवल गांव में फसलों की क्षति से आजीज किसानों ने आधा दर्जन पशुओं को बांध दिया। इस सबंध में खण्ड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत से लगायत जिला मुख्यालय पर भी सूचना देकर गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। शनिवार को भी पशु उसी अवस्था मे बंधे रहे लेकिन कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुचा। सुनील राय ने बताया कि बार-बार पशुओं को लेकर गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *