शिक्षिकाओं ने पुलिस कर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र, दीर्घायु की कामना

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पवित्र रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर एकल विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं ने लालगंज क्षेत्राधिकारी कार्यालय तथा पुलिस चौकी लालगंज पहुंचकर पुलिस कर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान शिक्षिकाओं ने पुलिस विभाग में कार्यरत भाइयों के सुखमय, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर महिला शिक्षिकाओं में कुसुम, रिंकू, नीरू, सरिता, अनीता, मंजू और नगीना सहित अन्य शिक्षिकाएं प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
शिक्षिकाओं ने कहा कि पुलिस विभाग और सेना में कार्यरत अनेक भाई देश सेवा के कारण रक्षाबंधन के पर्व पर अपने घर नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में उनकी कलाई सूनी न रहे, इसी भावना के साथ एकल विद्यालय की शिक्षिकाएं उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने का संदेश देती हैं।
इस अवसर पर एकल विद्यालय के काशी विभाग के सचिव कुबेर जी, पालक मानिक राम, काशी भाग के ग्राम विकास प्रभारी एवं अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जितेंद्र सिंह, अनिल राय, त्रिपुरेश पाठक, अमन तिवारी, मंटू कुमार, प्रधान रामचंद्र राम, सीओ लालगंज कार्यालय के पुलिस विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *