अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बने सैय्यद सेराज अब्बास रिजवी

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश शासन ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद कस्बा निवासी सैय्यद सेराज अब्बास रिजवी को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही निजामाबाद सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
आजमगढ़ के निजामाबाद निवासी सैय्यद सेराज अब्बास रिजवी को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके सदस्य बनाए जाने को क्षेत्र के लोगों ने आजमगढ़ जनपद के लिए गौरव की बात बताया है।
सैय्यद सेराज अब्बास रिजवी के मनोनयन की खबर फैलते ही उनके निजामाबाद स्थित आवास पर बधाई देने वालों का पहुंचना शुरू हो गया। स्थानीय लोगों, शुभचिंतकों और समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
लोगों का कहना है कि निजामाबाद क्षेत्र से पहले व्यक्ति हैं जो दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री प्रदेश स्तर के महत्वपूर्ण पद पर आयोग में जिम्मेदारी मिलना पूरे जनपद के लिए सम्मान की बात है। लोगों ने उम्मीद जताई कि सैय्यद सेराज अब्बास रिजवी आयोग के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और उनके हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
बधाई देने वालों में वीरेन्द्र नाथ मिश्र, दिनेश चंद्र मिश्र, अबुजर आज़मी, नीरजा कांत मिश्र,अबुल कैश फैजी, अरविंद यादव, लालमणि चौहान, हरिकेश तिवारी पंकज पांडेय, मिन्हाज, खालिक शेख, रिजवान, मोहम्मद आजम और फारूक सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *