आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अक्टूबर 2026 को भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया के नेतृत्व में पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आनन्द गुप्ता एवं लालगंज पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल ‘‘आशू‘‘ का भव्य स्वागत भाजपा जिला कार्यालय आजमगढ़ पर किया गया।
भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश मंत्री आनन्द गुप्ता एवं लालगंज पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल का फूल माला, बूके अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री आनन्द गुप्ता ने कहा कि आजमगढ़ में जो सुखा था, हम पिछड़ा समाज के लोग सर्वसमाज को जोड़कर आजमगढ़ की बंजर भूमि पर भाजपा का कमल अवश्य खिलायेगे।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझ जैसे चौरसिया समाज के बच्चे को जिलाध्यक्ष बनाकर पूरे चौरसिया समाज का सम्मान किया है। विधान सभा के चुनाव में सभी सीटों पर इस बार पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित एवं अगड़ो के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्य करेंगे, और आजमगढ़ जनपद की सभी सीटों को जीतकर कमल खिलायेगें।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व प्रत्याशी सदर अखिलेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक रामदर्शन यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरजप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर चौबे, पूर्व नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, यूवा भाजपा नेता अनिल यादव, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, उमेश विश्वकर्मा, शशिकान्त विश्वकर्मा आदि हजारों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र