महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नवरात्र के शुभ अवसर पर महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल, सिधारी में नवरात्रि एवं दशहरा सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवदेवी स्तुति के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के प्रबंधक डीपी मौर्य, प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा एवं एकेडमिक डायरेक्टर रामनयन मौर्य ने संयुक्त रूप से मां दुर्गा की भव्य आरती की और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कक्षा सातवीं की छात्राओं ने डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति पर पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

वहीं, कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता सीता, भक्त हनुमान के रूप में भव्य झांकी प्रस्तुत की। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुति से पूरा वातावरण राममय हो गया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भक्ति समूह गीत ने भी सभी को भावविभोर कर दिया और लोग भक्तिरस में झूमने पर मजबूर हो गए।
प्रबंधक डीपी मौर्य ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं तथा बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व के महत्व से परिचित कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य, दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, दीपिका सिंह, मीनाक्षी अस्थाना, धीरेंद्र मोहन, शरद गुप्ता, प्रेमा यादव, आदित्य मिश्रा, अजय यादव, राहुल तिवारी, किशन यादव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *