सपा कार्यकर्ताओं ने सीमा राजभर का किया स्वागत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष बबिता चौहान के नेतृत्व में महिला नेत्रियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जिला प्रवक्ता पप्पू कुमार यादव ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
सीमा राजभर ने कहा कि सन् 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में बनेगी। इस बार जनता दलबदलुओं को सबक सिखाएगी। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर के अनर्गल बयानों पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि वह सरकार के मंत्री हैं यदि चाहते तो मुख्यमंत्री से मिलकर राजभर समाज के लाखों नौजवानों को रोजगार दिला सकते हैं लेकिन इसकी चिंता नहीं है। केवल अपने बेटे को किस तरीके से एमएलए बनाएं दिन रात तिकड़म कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, किसानों के कल्याण के लिए कार्य होगा। उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि आज भाजपा की सरकार पूर्ण रूप से जनता के हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है। जनता ऊब चुकी है। आने वाले 2027 के चुनाव में भाजपा की विदाई तय है।
कार्यक्रम में सिंगारी गौतम, प्रेमा यादव, सना परवीन, सुषमा चौहान, इंदु यादव, सुनीता राजभर आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर सुषमा चौहान, सुशीला गौतम, सुनीता उपाध्याय, गुड्डी देवी, द्रौपदी पांडे, सुनीता राजभर, भानुमति सरोज, प्रेमा यादव, सना परवीन, मीनू भारती, मीरा गिरी, आशा राजभर, विमल चौहान, साधना भारती, संध्या राघवन, पूनम यादव उपस्थित थीं। संचालन जिला प्रवक्ता पप्पू कुमार यादव ने किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *