एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर कोतवाल को किया सम्मानित

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने अपने कार्यालय में सरायमीर कोतवाली प्रभारी भुवनेश चौबे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी डॉ अनिल कुमार द्वारा समय समय पर पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की जाती है। अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाता है।
प्रशस्ति पत्र में लिखा है कि भुवनेश चौबे द्वारा जनसुनवाई के लिए प्रचलित आईजीआरएस प्रणाली में माह अगस्त में प्राप्त कुल प्रार्थना पत्रों का शतप्रतिशत गुणवत्ता पूर्व निस्तारण किया गया जिससे पूरे प्रदेश में जनपद का मासिक मूल्यांकन रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सरायमीर में भुवनेश चौबे ने पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक सभी प्रार्थना पत्रों का शत प्रतिशत निस्तारण किया है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी भुवनेश चौबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार द्वारा जो प्रशस्ति पत्र दिया गया है। मैं अपनी टीम के सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूं जिनकी मेहनत और सहयोग से यह संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के प्रति समर्पण और निष्ठा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *