श्रीकृष्ण सिंह गोरखपुर क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य मनोनीत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। युवाओं में बेहद लोकप्रिय और युवाओं की बुलंद आवाज बनने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीकृष्ण किशन सिंह को जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया गया है। कई राज्यों में चुनाव प्रभारी के रूप में अपनी सांगठनिक क्षमता का लोहा मनवा चुके किशन के इस मनोनयन की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

घोषणा के तुरंत बाद बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और युवा उनके कालीचौरा स्थित निजी आवास पर एकत्रित हुए। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर आतिशबाजी की और फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं के इस अपार स्नेह और भव्य स्वागत से अभिभूत होकर किशन ने पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उनकी सामान्य सी राजनीतिक यात्रा को सम्मान देकर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बिहार और पश्चिम बंगाल चुनाव के अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जब भी अन्य प्रदेशों में जिम्मेदारी दी, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और संगठन की मेहनत के दम पर वहां कमल खिला। शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरे उतरेंगे। इस दौरान डॉ. पवन मिश्र, सिंटू राय, राजा सर्वेश तिवारी, समर सिंह, निखिल मोनू जायसवाल, उदय प्रताप सिंह रिशु, सौरभ सिंह, पवन सिंह नीलकंठ, मृगांक शेखर, नीरज सिंह, अविनाश गोंड, विवेकानंद सिंह, विवेक सिंह एवं शौर्य कौशिक सहित दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *