नाली के विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पवई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकिया बखरिया में शुक्रवार की सुबह नाली व जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 30 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, चकिया बखरिया निवासी हरिओम पांडेय (30) पुत्र वीरेंद्र पांडेय का पड़ोसी रामलाल शर्मा से नाली को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान हरिओम पांडेय का गला दबा दिया गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में हरिओम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी रंजना के दो पुत्र हैं। घटना से ठीक एक दिन पहले वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए रंजना ने एक पुत्र को जन्म दिया था। नवजात के जन्म की खुशी के अगले ही दिन परिवार में मातम छा गया। पिता द्वारा थाने में लिखित तहरीर तीन लोगों को नाम जज किया गया है रामलाल शर्मा पुत्र सहदेव शर्मा यदुवंश मणि त्रिपाठी पुत्र उमाकांत त्रिपाठी चंदा शर्मा पत्नी गुड्डू शर्मा दिया गया है शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *