नमाजियों व राहगीरों को पिलाया गया शरबत

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बकरीद के मौके पर देवगांव क्षेत्र के तरफकाजी में खिदमत कमेटी की ओर से नमाजियों और राहगीरों के लिए शरबत, पानी और खजूर का विशेष इंतजाम किया गया। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने ठंडा शरबत पीकर राहत महसूस की और कमेटी के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।
बकरीद की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। खिदमत कमेटी के सदस्यों ने आने-जाने वाले राहगीरों को भी शरबत पिलाकर भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। लोगों ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में इस तरह की सेवा समाज के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि श्याम कन्हैया तथा विधायक बेचई सरोज ने कमेटी के कार्यों की प्रशंसा की। उपस्थित लोगों ने खिदमत कमेटी को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *