पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव की पुण्यतिथि पर हुई संगोष्ठी

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समता मूलक समाज के पक्षधर एवं जनवादी चिंतक पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव की पुण्यतिथि पर सामाजिक न्याय विषयक गोष्ठी का आयोजन आरोग्य निकेतन अंबारी पर किया गया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
कंपोजिट विद्यालय अंबारी के प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने रामकृष्ण यादव की स्मृतियों एवं विचारों को साझा करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। डा उदयभान यादव ने पूर्व सांसद के उन भाषणों का जिक्र किया जो नवी लोकसभा में उन्होंने दिया था और मई 1990 में उन्होंने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू करने के लिए मजबूती के साथ अपनी बात लोकसभा में रखी। राहुल राही ने बताया कि पूर्व सांसद सामंतवाद के खिलाफ एक बुलंद आवाज थे। जितेंद्र हरि पांडे ने स्व. यादव के विचारों के सैद्धांतिक पक्ष पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हाफिज इरशाद ने कहा कि रामकृष्ण जी सामाजिक न्याय के साथ-साथ हिंदू मुस्लिम सौहार्द्र के लिए भी लगातार संघर्ष करते रहे। अध्यक्षता करते हुए कामरेड हर मंदिर पांडे ने कहा कि रामकृष्ण यादव एक जनवादी चिंतक एवं विचारक थे।
इस अवसर पर डॉ.सुभाष यादव, डा.शिव शंकर यादव, जयराम यादव, रामाज्ञा यादव, अयूब वफा, अभिनव यादव, बालकृष्ण यादव, केशव, चंद्रशेखर, भोला, अंबिका, अजय, उमेश, ब्रजेश, रमेश, विक्रम, विवेक आदि उपस्थित रहे। संचालन राजेश यादव एवं डा.उदयभान यादव ने किया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *