अंजानशहीद आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी स्थित श्रीगाँधी पीजी कॉलेज मालटारी के परिसर में बुधवार को महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के प्रथम महाविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी डा.शुचिता श्रीवास्तव ने विजयी प्रत्याशियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।
चुनाव अधिकारी डा.श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रो. सआदुज जफर अली 159 वोट पाकर विजई रहे। वहीं दूसरे स्थान पर डॉ.दिनेश कुमार सिंह को 108 मत मिला और डॉ.अजीत प्रसाद राय को 25 मत मिला। महामंत्री पद पर प्रो.इंद्रजीत 120 मत पाकर विजई रहे। उनके प्रतिद्वंदी डा.प्रवेश कुमार सिंह को 80 मत, प्रो.मोहम्मद सुल्तान अहमद को 45, रामजी वर्मा को 43 मत मिले।
इसी प्रकार संयुक्त मंत्री महिला पद के लिए प्रो. शबीना अंजुम, कोषाध्यक्ष पद के लिए लेफ्टिनेंट चंदन कुमार को निर्विरोध चुना गया। इसी प्रकार कार्यालय मंत्री पद के लिए सत्येंद्र, प्रांतीय प्रतिनिधि पद के 2 पद के लिए लिए अवनीश कुमार सिंह, सत्येंद्र कांत मौर्य को भी निर्विरोध चुना गया। सह मंत्री पद के लिए प्रो.हसीन खान को मनोनीत किया गया। पर्चा दाखिला में सभी पद के लिए सभी पर्चे वैध पाए गए। कोई किसी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर प्रो.सुजीत कुमार श्रीवास्तव 149 मत पाकर विजई रहे। वही डॉ.गिरजेश कुमार को 97, डॉ.सुनील कुमार यादव को 93, डॉ. प्रदीप कुमार राय को 77 मत प्राप्त हुआ। महिला उपाध्यक्ष पद पर स्मिता मिश्रा 195 मत पाकर विजई रही। संयुक्त मंत्री पद पर डॉ. मनमोहन लाल विश्वकर्मा 170 मत पाकर विजई रहे।
रिपोर्ट-फहद खान