बिलरियागंज/अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र में बुधवार को लगातार दूसरे दिन बकायेदारों पर सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह व नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने संग्रह विभाग की टीम के साथ बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पेट्रोल पम्प सहित आधा दर्जन दुकानों को सीज किया गया।
तहसीलदार द्वारा की गयी कार्रवाई में सुनील ऑटो फ्यूल बिलरियागंज 14 लाख 70 हजार रुपये बकाया होने पर पेट्रोल पंप को सीज किया, महादेव ट्रेडर्स महाराजगंज व्यापार कर 10 लाख रुपये बकाया होने पर दुकान को सीज कर दिया, वही मालिक को गिरफ्तार किया गया। वहीं हिमांशु बर्तन स्टोर महाराजगंज 3 लाख 45 हजार रुपए बकाया पर दुकान को सीज किया गया, प्रभा ट्रेडर्स प्रतापपुर महराजगंज एक लाख बकाया होने पर दुकान सीज की गई, मनोज कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी सरोजनी नगर महाराजगंज न्यायालय देय 3 लाख 45 हजार रुपये बकाया होने पर कपड़े की दुकान सीज की गई। उमाशंकर मौर्य महाराजगंज में बैंक देय 17 लाख 47 हजार रुपये बकाया होने पर कपड़े की दुकान सीज की गई। वहीं बकायेदारों के विरुद्ध सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा के नेतृत्व में बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम में मुख्य रूप से जनार्दन सिंह, अवलेरेंद्र सिंह, श्रीराम यादव, कमलेश प्रजापति, मुन्ना राम आदि दर्जनों अमीन संग्रह के कर्मचारी सम्मिलित रहे।
रिपोर्ट-फहद खान/तारकेश्वर