आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन उ.प्र. का स्थापना दिवस एवं चिकित्सक सम्मान समारोह हरिऔध कला केन्द्र विकास भवन में हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्वांचल के कई जिलों से आए ग्रामीण चिकित्सकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. बीके पटेल, पीजीआई एसएमओ द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित करके की गई। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण चिकित्सक न हों, तो देश की एक बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह जाएगी। इसलिए सरकार को इनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें स्वीकार करना चाहिए।
संस्था के प्रदेश सचिव संतोष शर्मा ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सकों के बिना बेहतर स्वास्थ्य सेवा की कल्पना करना बेमानी है। ग्रामीण चिकित्सक ही कम खर्च में धरातल पर लोगों का बेहतर इलाज करते हैं, जिससे गरीबों को बड़ी राहत मिलती है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एके जैसवारा, प्रदेश सचिव संतोष शर्मा, डॉ. कैलाश सरोज, डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. राजेश मण्डल, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. बीके सिंघम, डॉ. अतहर अली, डॉ. ओ.पी. सरोज, डॉ. डी.के. प्रजापति, डॉ. राजेश मौर्या, डॉ. जितेन्द्र यादव, डॉ. चन्द्रेश कुमार, डॉ. उपानन्द मलिक, डॉ. चन्दू भट्टाचार्या, डॉ. सतीश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. दिनेश शर्मा ने किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार