जीएसटी टीम के छापेमारी की अफवाह पर बाजारों में रहा हड़कम्प

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर तहसील के माहुल नगर पंचायत सहित फुलवरिया, अम्बारी, दीदारगंज आदि बाजारों के दुकानदार जीएसटी टीम की छापेमारी की अफवाह के चलते दुकानें बंद रही। दुकानदारो में हड़कम्प मचा रहा। वहीं समान खरीदने के लिए ग्राहक भटकते रहे।
जीएसटी टीम के द्वारा छापेमारी की अफवाह के चलते माहुल नगर पंचायत में पवई रोड, अहरौला रोड, अम्बारी रोड, फूलपुर रोड, गांधी मार्ग, सुपर मार्केट में अधिकतर दुकानदार अपने शटर में ताला लगा दिये। दिनभर दुकानदारो में अफरा तफरी मची रही। समान की खरीददारी करने के लिए ग्राहक भटकते नजर आये। यही हालत फूलवरिया, अम्बारी, पल्थी, दीदारगंज की बाजारों में रहा।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *