अंजानशहीद आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ज़िले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के नरहन खास में स्थित फूलचंद ग्रामीण महिला पीजी कालेज नरहन खास में स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के कुल 77 छात्राओं को स्मार्टफोन बांटा गया। स्मार्टफोन वितरण के दौरान छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
कॉलेज के व्यस्थापक आनंद प्रकाश यादव ने बताया कि इस योजना से युवाओं को तकनीकी रूप से अपग्रेड करने की दिशा में बड़ी पहल है। स्मार्टफोन में न सिर्फ पढ़ाई के लिए ऑनलाइन पाठ्यसामग्री मिलेगी बल्कि रोजगार से संबंधित जानकारियां भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि सभी स्मार्टफोन में डीजी शक्ति अध्ययन एप इंस्टाल है। एप के जरिये संबंधित विश्वविद्यालय या विभाग विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराएंगे। शासन की ओर से रोजगार परक योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से अध्यापक जयनाथ, अनिल, अभिषेक, विजय, हवलदार, विंध्याचल, शशिकान्त, सौरभ, सतीश, सुमन, सानिया, अभिलाषा सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-फहद खान