अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कोतवाली और रौनापार थाना क्षेत्र का बटवारा होकर एक नया थाना लाटघाट बनाने का प्रस्ताव पूर्व में किया गया था। जिसके लिए 105 बिस्वा जमीन का प्रस्ताव लाटघाट के नाम से आसपुर गांव में किया गया है। जिसको लेकर शनिवार को क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह द्वारा रौनापार एवं जीयनपुर थाना प्रभारियों के साथ एवं चौकी प्रभारियों के साथ एक बैठक आहूत की गयी। थाना को बनाने के लिए जीयनपुर क्षेत्र से दर्जनों गांव एवं रौनापार थाना क्षेत्र से दर्जनों गांव शामिल किए जाने की संभावना है। जहां पर सरकार द्वारा प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं एवं थाना क्षेत्र का निर्माण करने के लिए अलग से जनसंख्या नक्शा और उस गांव का क्षेत्रफल का सर्वे कराया जा रहा है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो 2024 तक नया थाना बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है। जिससे लोगों की भागदौड़ से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।
रिपोर्ट-फहद खान