एनसीसी कैडेटों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 99 यूपी बटालियन एनसीसी, आजमगढ़ के तत्वावधान में, डेंटल कॉलेज, इटौरा, चंडेश्वर में 21 से 30 सितंबर तक आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कैडेटों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
टीएसआई जयशंकर सिंह ने रोड सेफ्टी विषय पर व्याख्यान देते हुए कैडेटों को यातायात नियमों के पालन, सड़क पर सुरक्षित आवागमन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग तथा वाहन चलाते समय सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। एनसीसी कैडेट स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ समाज में भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। शिविर में कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण, अनुशासन, नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इस अवसर पर कांस्टेबल विनय कुमार राय, सूबेदार मेजर विनोद कुमार, सेकेंड ऑफिसर दिनेश कुमार मिश्रा, लेफ्टिनेंट चन्दन कुमार सहित एनसीसी अधिकारी एवं कैडेट उपस्थित रहे। संचालन सहयुक्त एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज सिंह ने किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *