कोटे की दुकान पर धांधली का आरोप

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। हैदरपुर खास के ग्रामीणों ने आयुक्त को शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि कोटेदार द्वारा ग्रामीणों को सही तरीके से राशन नही वितरण किया जाता। प्रत्येक यूनिट पर 4 किलो राशन दिया जाता और लोगो से 4 रुपये प्रति किलो लिया जाता है। माह सितंबर में अंगूठा लगाने के बाद भी राशन नही दिया गया। महीनों का राशन हजम कर लिया गया।
शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर आयुक्त द्वारा शिकायत के निस्तारण हेतु जांच कर 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया। शिकायतकर्ता अमन सिंह ने बताया कि कोटेदार द्वारा मनमाने तरीके से राशन वितरण किया जाता है कोटेदार कार्ड धारकों को गाली देते हैं। प्रत्येक यूनिट पर 4 किलो राशन व 4 रुपये किलो के रेट से राशन दिया जाता है। अतः कोटे की दुकान को निरस्त किया जाय। देवमन यादव ने बताया कि कोटेदार मनमानी करता है। जब मेरे द्वारा आयुक्त से शिकायत की गई तो पात्रता होने के बाद भी मिलीभगत से मेरा राशन कार्ड ही कटवा दिया गया। संतोष मौर्य ने बताया कि मुझे 4 किलो प्रति यूनिट राशन दिया जाता है। हैदरपुर निवासी रामनरायन शर्मा, इमामुद्दीन, मु.मुस्तफी, सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि कोटेदार रामसिंह द्वारा सही तरीके से राशन दिया जाता है। 20 वर्षांे से लगातार राशन उठाते हैं कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। जो लोग कोटेदार पर उंगली उठा रहे हैं वो गलत है। कोटेदार पिन्टू सिंह ने बताया कि ब्यक्तिगत दुश्मनी और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के कारण कुछ गिने चुने लोग फर्जी आरोप लगा रहे हैं। इस संदर्भ में सप्लाई इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। एसडीएम के नेतृत्व में जांच चल रही है, जांच के उपरांत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *