चंद्रमा की रोशनी में रखी खीर का किया गया प्रसाद वितरण

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को फूलपुर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गीत, कहानी, बोध कथा, अमृत वचन, कविता और अंत्याक्षरी सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही समाज के समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
नगर कार्यवाह शैलेंद्र ने मंचस्थ नगर संघचालक अरविंद कुमार तथा मुख्य वक्ता डॉ. उत्कर्ष आर्य, राजकीय चिकित्सा अधिकारी, उत्तर प्रदेश का परिचय कराते हुए उन्हें विचार व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया।
मुख्य वक्ता डॉ. उत्कर्ष आर्य ने शरद पूर्णिमा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस अवसर पर खीर बनाने और उसके सेवन से जुड़ी आयुर्वेदिक मान्यताओं, ऋतुचर्या तथा स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव के संबंध में जानकारी दी। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता और बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता बताई। इसके बाद चंद्रमा की रोशनी में रखी गई खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राम आशीष बरनवाल, सभासद आशीष कुमार गुप्त, राजेश कुमार (चुट्टुर) मोदनवाल, अधिवक्ता हरिश्चंद्र बरनवाल, ताराचंद बरनवाल, यश मोदनवाल, डॉ. अमरेश बरनवाल, डॉ. राजेंद्र मुनि, अलंकृत आर्य, रामकृष्ण राय आचार्य, अभय सिंह (लालू), सुनील (काली) जायसवाल, अमरनाथ बरनवाल, सुमित अग्रहरि, अशोक भारती, कमल जायसवाल, अतुल जायसवाल, अनिल गुप्त, अनिल अग्रहरि, जगदीश शर्मा, ऋषि बरनवाल, अशोक बरनवाल, शिव आसरे यादव, कैलाश रावत, मुख्य शिक्षक प्रशांत आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *