आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शैदा साहित्य मण्डल के त्वाधान में शैदा जंयती का मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राजाराम सिंह, मुख्य अतिथि दी ड्रिस्ट्रिक बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव एडवोकेट तथा विशिष्ट अतिथि भारत रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव उपस्थित थे।
वरिष्ठ साहित्यकार कन्हैया लाल अस्थाना प्रहरी, बालेदिन बेसहारा और डॉ.अम्बरीष कुमार श्रीवास्तव अम्बर ने विश्वनाथ लाल शैदा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद नवीन कार्यकारिणी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। पूर्व महामंत्री द्वारा दिया गया इस्तीफा भी सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।
इस बार शैदा साहित्य सम्मान मरणोपरांत उमेश चंद्र श्रीवास्तव मुंहफट की पत्नी राधा रानी श्रीवास्तव को दिया गया। विचार गोष्ठी का संचालन अजय कुमार गुप्ता अंजू ने किया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रहरी, बेसहारा, राजाराम सिंह, डॉ.गीता सिंह, डॉ.अखिलेश सिंह, राजकुमार आशीर्वाद सहित करीब 40 से ज्यादा कवियों ने काव्य पाठ किया। श्रोताओं ने भी काव्य पाठ का खूब आनंद लिया और कवियों का उत्साहवर्धन भी किया। काव्य पाठ कार्यक्रम का संचालन बैजनाथ गंवार ने किया। श्रोताओं का स्वागत संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र मोहन राय अटपट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.मुश्ताक अहमद अक्स, महामंत्री राजेश अस्थाना अनंत, संगठन मंत्री संजय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी आलोक शर्मा, रोहित राही और संयोजक डॉ.अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव अंबर, दुर्गेश श्रीवास्तव आदि ने किया। अन्त में दी ड्रिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव एवं शैदा साहित्य मण्डल के अध्यक्ष शैलेन्द्र मोहन राय अटपट ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल