मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह स्थित गांधी स्मारक त्रिवेणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया। अध्यक्षता प्रो.विजय कुमार राय ने की, जिसमें स्वयं सेवकों और स्वयं सेविकाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहते हुए सामाजिक सेवा का भाव जागृति करने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.संजय कुमार यादव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित मूलभूत जानकारी को साझा किया।
इस कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवायोजन के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार पांडेय, डॉ. सर्वेश कुमार तिवारी ने किया। साहसिक शिविर में गए स्वयं सेवकों एवं सेविकाओं में समीक्षा उपाध्याय, दीपिका सिंह, उत्कर्ष सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। पीआरडी परेड के अनुभव से श्रुति राय ने अवगत कराया। सचिन विश्वकर्मा ने आरडी परेड से संबंधित समस्त जानकारी को स्वयं सेवक और स्वयं सेविकाओं के बीच रखा।
इस मौके पर आयुष राय, निशांत राय, डॉ. अशोक पांडेय, धीरेन्द्र कुमार सिंह समेत महाविद्याय के स्टॉफ व काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी