नदी किनारे गौवंशो के अवशेष मिलने से हड़कंप

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास मंगलवार को कुंवर नदी किनारे मिले गोवंशों के अवशेष से हड़कंप मच गया। अवशेष मिलने की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सरायमीर भुवनेश चौबे, क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरण पाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल की जांच किया।
घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। नदी किनारे गोवंशों के अवशेष किन परिस्थितियों में पहुंचे और इसके पीछे क्या वजह है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरण पाल सिंह ने बताया कि दो गोवंशों का अवशेष मिला है, जिसकी सैंपलिंग करा ली गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की पूरी टीम लगा दी गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा और आरोपियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *