पूजा पंडालों में आयोजक लगायें सीसी टीवी कैमरे

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर कोतवाली परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शान्ति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमे लोगो से शांति पूर्ण मौहाल में पूजा पंडालों में पूजा अर्चना कर पर्व मनाने की अपील की गई।
कोतवाल अनिल सिंह ने कहा कि प्रतिमा स्थापना की अनुमति आवश्यक है। पंडालों में अधिक शोर शराबा नही होना चाहिए जिससे कि बीमार लोगों को असुविधा न हो। पूजा पंडाल पर सीसी टीवी कैमरा लगाए आयोजक इसके आसपास असामाजिक तत्वों पर नजर रखनी होगी। अगर किसी तरह के आसामाजिक तत्व उपस्थित दिखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। समिति के पदाधिकारियों की सूची मोबाइल नंबर सहित थाने पर उपलब्ध करा दें। पंडालों में मदिरा का इस्तेमाल कदापि न करे। किसी भी समस्या के समाधान के लिए इसकी सूचनाएं फोन पर अवश्य दे। पंडालों में अधिक भीड़ न होने पाए। इस दौरान दुर्गापूजा को लेकर क्षेत्रवासियों को विस्तृत जानकारी व हिदायतें दी गयी। तथा अपील की गई कि सभी लोग श्रद्धा भाव से त्योहार मनाएं। इस अवसर पर चौकी प्रभारी अम्बारी हितेन्द्र सिंह, अजय पांडेय, अशोक मौर्य, जयप्रकाश पांडे, अरविन्द यादव, प्रदीप भारती, अंकित सिंह, अजय जायसवाल सहित अन्य क्षेत्र के प्रधान सम्भ्रान्त नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *