निपुण भारत मिशन के अंतर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ

शेयर करे

पवई आजमगढ (सृष्टिमीडिया़)। शनिवार को बीआरसी पवई में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। जिसमें अध्यापकों व शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
प्रशिक्षण में 50-50 के चार ग्रुप बनाए गये हैं जिसमें मास्टर ट्रेनर द्वारा निपुण भारत मिशन के लक्ष्य की जानकारी देना और बाल वाटिका व कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को भाषा व गणित की बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान देना। अध्यापकों और शिक्षामित्रों को वार्षिक शिक्षण योजना सप्ताहिक शिक्षण योजना कार्यपुस्तिका ट्रेकर के बारे में जानकारी देना। निपुण तालिका व निपुण आकलन प्रपत्र की जानकारी देना। टीएलएम आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका शिक्षण में उपयोग करने की जानकारी देना। कोविड-19 के कारण बच्चों की पढ़ाई पर जो प्रभाव पड़ा है। उसका निराकरण करने के लिए निपुण भारत मिशन के अंतर्गत अध्यापकों और शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षित कर बच्चों को सीखने व लिखने और उत्साह वर्धन गतिविधियों के द्वारा बौद्धिक विकास किया जाय। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी पूजा पाठक और मास्टर ट्रेनर रामनवल, लाल बहादुर यादव, रामपाल यादव, रामप्रताप, अभिषेक यादव और शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *