अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग सोमवार को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लालगंज नीरज तिवारी के नेतृत्व में अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित करके पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। पुरुषार्थ सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। दीपक मल्ल प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा द्वारा भाजपा के इतिहास एवं विकास के बारे में विस्तार से बताया गया। ऋषि कांत राय जिलाध्यक्ष लालगंज द्वारा हमारा विचार परिवार विषय पर विस्तार से चर्चा की गयी। आनंद दुबे प्रदेश प्रवक्ता द्वारा बैचारिक अधिष्ठान एवं कार्य पद्धति के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को वैचारिक शिक्षा दीक्षा तथा कार्यपद्धति में दक्ष बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। अध्यक्षता अलग-अलग चारों सत्र में क्रम से शिवेन्द्र राय जिला उपाध्यक्ष, चंद्रहास, मनोज मौर्य, नीरज तिवारी ने किया। सहसंयोजक रवि कांत तिवारी रहे। इस अवसर पर नितिन उपाध्याय, दुर्गा चौबे, प्रदीप पांडे, अंकित शुक्ला, जितेंद्र सोनकर, दीपक मोदनवाल, गौरव मिश्रा, सुखेन्द प्रताप सिंह, नितेश सिंह, मयंक श्रीवास्तव, विवेक सोनकर, प्रशांत उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद