महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विगत दिनों महराजगंज थाना क्षेत्र में बच्चा अपहरण के प्रयास के मामले में सामाजिक माहौल बिगाड़ने के लिए शोसल मीडिया पर फंेक वीडियो और गलत तथ्य पोस्ट करने वाले लोग सक्रिय हो गए थे। इसे लेकर पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और इस तरह से सामजिक माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान की जा रही है। बहुत जल्द इन पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में थाना प्रभारी महराजगंज कमलकान्त वर्मा ने बताया कि सोसल मीडिया पर महराजगंज की घटना से संबंधित फोटो का प्रयोग किसी अन्य घटना के वीडियो के साथ पोस्ट करने व सामाजिक माहौल बिगाड़ने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने हुए बताया कि बालकेश निषाद पुत्र स्व.कांता निषाद निवासी रघुनाथपुर थाना महाराजगंज को फेसबुक पर फर्जी बच्चों के अपहरण का वीडियो अपलोड करने के प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्रा