बुकिंग के हफ्तों बाद भी नहीं मिल रहा डीएसी, उपभोक्ता परेशान

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र में रसोई गैस उपभोक्ताओं को इन दिनों गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर बुकिंग के हफ्तों बाद भी उपभोक्ताओं को डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) नहीं मिल पा रहा है, जिससे समय पर गैस की डिलीवरी नहीं हो रही। इस समस्या के चलते लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के कई दिन बाद भी उनके मोबाइल पर कोई कोड नहीं पहुंच रहा, जिससे डिलीवरी प्रक्रिया अटक जा रही है। क्षेत्र के सत्य प्रकाश यादव, अनिल कुमार यादव, अच्छेलाल, कृष्ण कुमार, चंद्रिका प्रसाद, मेवालाल, विभूति आदि उपभोक्ताओं के अनुसार, गैस एजेंसी पर संपर्क करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ताओं को बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं या फिर डिलीवरी कर्मियों से संपर्क करना पड़ रहा है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।
इस संबंध में फूलपुर इण्डेन गैस सेवा के प्रबंधक पवन अस्थाना ने बताया कि उपभोक्ता इस समस्या के समाधान के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी रिफिल हिस्ट्री में डीएसी चेक कर सकते हैं या डिलीवरी कर्मी से दोबारा कोड जनरेट कराने का अनुरोध कर सकते हैं। वैसे कम्पनी का सर्वर प्रायः खराब रहता है। एक बुकिंग पर कई डीएसी ओटीपी आने की समस्या हो रही है। कम्पनी के उच्च्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *