आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर पालिका क्षेत्र चौमुखी विकास की ओर निरंतर अग्रसर हो रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देशन में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रणीत श्रीवास्तव हनी द्वारा नगर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर जनता को समर्पित किया जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रणीत श्रीवास्तव हनी ने बताया कि वार्ड नंबर-2 सिविल लाइन बागेश्वर नगर में छोटेलाल के घर से त्रिभुवन पांडेय के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य तथा नाली व पटिया निर्माण पूर्ण कराकर मोहल्ले वासियों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया गया है। प्रतिनिधि प्रणीत श्रीवास्तव हनी ने नगर वासियों से आग्रह किया कि नगर को स्वच्छ तथा सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका का सहयोग करें। इस समय डेंगू मच्छर के काटने से डेंगू बुखार होने का सबसे ज्यादा खतरा है। नगर पालिका द्वारा लगातार एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है, फिर भी नगर वसियों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसलिए घर से निकलने वाला कूड़ा कचरा नगर पालिका द्वारा लगाए गए कूड़ेदान अथवा डस्टबिन में ही डालें। स्थानीय सभासद रवि प्रकाश यादव ने कहा कि मोहल्ला बागेश्वर नगर में यह मार्ग जो वर्षों से नहीं बन पाया था अब वह नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पूर्ण करा दिया गया है।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव