रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नत्थुपुर विद्यालय में शिक्षक नदारत और छात्र स्वयं ही कर रहे प्रार्थना। मामला सोशल मीडिया पर जहां वायरल हो रहा है वहीं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में छात्र छात्राएं विद्यालय पहंुचे जहां ताला बंद है और एक भी शिक्षक नहीं पहुंचे। छात्र स्वयं ही प्रार्थना करने के बाद वहीं बैठ कर शिक्षकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। मामले को लेकर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री धर्मेंद्र राजभर ने खंड शिक्षाधिकारी से अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को जिलाधिकारी को पत्रक देते हुए खंड शिक्षाधिकारी से वाद-विवाद का जारी आडियो प्रकरण और स्कूल की दशा की वायरल वीडियो के मामले में पत्रक देते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा