धूमधाम से विसर्जित की गयी माता रानी की प्रतिमा

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे मंे मेले में स्थापित सभी प्रतिमाओं का शुक्रवार को धूमधाम से गाजे बाजे के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान घरों के बाहर खड़े लोगों ने नम आंखों से मां को विदाई दी। विसर्जन देर रात तक चला। डीजे कंपटीशन की धूम रही।
कस्बे में मेले में इस बार 13 पूजा कमेटियों द्वारा प्रतिमा स्थापित की गई थी। गुरुवार भोर तक मेला चलने के बाद विसर्जन में समिति जुट गई। दिन मंे पूजन के बाद ट्रैक्टर ट्राली पर सजावट के साथ प्रतिमा रख कर कस्बे में भ्रमण शुरु हुआ। देर शाम से देर तक विसर्जन चला। डीजे प्रतिस्पर्धा भी खूब रही। कोई एक दूसरे से पीछे नही रहा। बडे़ वाहनों के लिए चार दिन पहले से रुट डायवर्ट रहा। युवा गानो पर थिरकते रहे जबकि डीजे की आवाज से ह्दयरोगी घरांे मंे दुबके रहे। प्रतिमा भ्रमण के दौरान लोग घरांे के बाहर खडे़ होकर दर्शन करते रहे और नम आंखों से मां को विदाई देते रहे। दो प्रतिमाएं तमसा आजमगढ में गई जबकि शेष प्रतिमाएं ऐतिहासिक रानी पोखरे में विसर्जित की गई।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *